Isaiah 45:5-7 Secret


5 मैं यहोवा हूँ और दूसरा कोई नहीं, मुझे छोड़ कोई परमेश्‍वर नहीं; यद्यपि तू मुझे नहीं जानता, तौभी मैं तेरी कमर कसूँगा, 6 जिससे उदयाचल से लेकर अस्‍ताचल तक लोग जान लें कि मुझ बिना कोई है ही नहीं; मैं यहोवा हूँ और दूसरा कोई नहीं है। 7 मैं उजियाले का बनानेवाला और अन्‍धियारे का सृजनहार हूँ, मैं शान्‍ति का दाता और विपत्ति को रचता हूँ, मैं यहोवा ही इन सभों का कर्त्ता हूँ।