Deuteronomy 15:5-6

5 "इतना अवश्य है कि तू अपने परमेश्वर यहोवा की बात चित्त लगाकर सुने, और इन सारी आज्ञाओं के मानने में जो मैं आज तुझे सुनाता हूं चौकसी करे।" 6 "तब तेरा परमेश्वर यहोवा अपने वचन के अनुसार तुझे आशीष देगा, परन्तु तुझे उधार लेना न पड़ेगा; और तू बहुत जातियों पर प्रभुता करेगा, परन्तु वे तेरे ऊपर प्रभुता न करने पाएंगी।।"

5 If only you give ear to the voice of the Lord your God, and take care to keep all these orders which I give you today. 6 For the Lord your God will give you his blessing as he has said: you will let other nations have the use of your money, but you will not make use of theirs; you will be rulers over a number of nations, but they will not be your rulers.