Bible study


Q-1 आपको किसने बनाया?

Ans:-  परमेश्वर ने बनाया ।

उत्पती 1:26,27,  2:7

Q- 2 परमेश्वर ने और क्या क्या बनाया ?

Ans.  परमेश्वर ने सभी चीजों को बनाया।

उत्पती  1:31
भजन संहिता 33:6-9
कुलुस्सियों 1:16-17.

Q- 3  परमेश्वर ने आपको और सभी चीजों को क्यों बनाया? 

Ans -  परमेश्वर ने आपको और सभी चीजों को अपनी महिमा के लिए बनाया।

भजन संहिता  19:1
यशायाह  43:7  1कुरिन्थयों  10:31

Q - 4 आप परमेश्वर की महिमा कैसे कर सकते है? 

Ans :- आपके द्वारा परमेश्वर की महिमा तब होती है जब आप उसे प्रेम करते है और आप उसकी आज्ञा के अनुसार काम करते है। 

मत्ती  5:16 
यूहन्ना  14 : 21
यूहन्ना 5:3

Q- 5 आपको परमेश्वर की महिमा क्यों करनी चाहिए?

Ans-  क्योंकि परमेश्वर ने मुझे और आपको बनाया और वह हमको सम्भालता है

भजन सहिंता  145:9 1पतरस 5:7
प्रकाशित वाक्य 4:11

Q- 6 परमेश्वर कितने है?

Ans - परमेश्वर एक ही है। 
व्यवस्थाविवरण 6:4 यशायाह 45:5
यिर्मयाह 10:10

Q- 7 इस एक परमेश्वर के कितने व्यक्तित्व है ?

Ans-   परमेश्वर त्रिएक है अर्थात उसके तीन व्यक्ति है।

मत्ती 3:16,17
यूहन्ना 5:23,  10:30, 15:26

Q- 8 कौन - कौन से है ?

Ans-  पिता, पुत्र, और पवित्र आत्मा।

मत्ती  28:19
2 कुरिन्थियों 13: 14
1 पतरस 1:2

Q- 9  परमेश्वर क्या है?

Ans-  परमेश्वर एक आत्मा है। मनुष्यों की तरह उसकी काया नहीं है। 

यूहन्ना 4:24
2 कुरिन्थियों 3:17
1 तीमुथियुस 1:17

Q- 10. क्या परमेश्वर का कोई प्रारम्भ है?

Ans-  नहीं, परमेश्वर सदा था, सदा है और सदा रहेगा ।

निर्गमन  3:14
भजनसंहिता 90:2
यशायाह  50:28

Q- 11  क्या परमेश्वर बदलता है?

Ans -  नहीं, परमेश्वर सदा एक सा है।

भजन संहिता 102:26,27
मलाकी 3:6
इबानियों   13:8

Q- 12  परमेश्वर कहां है?  

Ans- परमेश्वर हर जगह है ।

भजन संहिता 139:7-12
यिर्मयाह 23:23,24
प्रेरितों के काम 17:27,28

Q- 13  क्या आप परमेश्वर को देख सकते हैं?

Ans-   नहीं, हम परमेश्वर को नहीं देख सकते किन्तु परमेश्वर हमे हर समय देखता है।

यूहन्ना  1:18
1 तीमुथियुस 1:17
नीतिवचन   5:21

Q- 14. क्या परमेश्वर सब कुछ जानता है?

Ans- हाँ, परमेश्वर सब कुछ जानता है । हम परमेश्वर से कुछ नही छिपा सकते।

1शमूएल  2:3
नीतिवचन 15:3
इब्रानियों4:13

Q- 15. क्या परमेश्वर सब कुछ कर सकता है?

Ans - हां परमेश्वर हर वह पवित्र काम कर सकता है जो वह करना चाहता है।

यशायाह 46:9,10
दानिय्येल 4:34,35
इफिसियों  1:11  

Q- 16 यह हम कहां से सीख सकते हैं कि परमेश्वर को हम कैसे प्रेम करें और कैसे उसकी आज्ञा का पालन करें?  

Ans-  परमेश्वर ने हमे अपने वचन बाइबल मे बताया है कि हम उस से कैसे प्रेम रख सकते हैं और कैसे उसकी आज्ञा का पालन कर सकते हैं।  
भजन संहिता 119:104,105
यूहन्ना 20:30,31
2तीमुथियुस 3:15