"उसी दिन मूसा की पुस्तक लोगों को पढ़कर सुनाई गई; और उस में यह लिखा हुआ मिला, कि कोई अम्मोनी वा मोआबी परमेश्वर की सभा में कभी न आने पाए;"
"क्योंकि उन्हों ने अन्न जल लेकर इस्राएलियों से भेंट नहीं की, वरन बिलाम को उन्हें शाप देने के लिये दक्षिणा देकर बुलवाया था-- तौभी हमारे परमेश्वर ने उस शाप को आशीष से बदल दिया।"
"यह व्यवस्था सुनकर, उन्हों ने इस्राएल में से मिली जुली भीड़ को अलग अलग कर दिया।"
"तब मैं ने उनको डांटा और कोसा, और उन में से कितनों को पिटवा दिया और उनके बाल नुचवाए; और उनको परमेश्वर की यह शपथ खिलाई, कि हम अपनी बेटियां उनके बेटों के साथ ब्याह में न देंगे और न अपने लिये वा अपने बेटों के लिये उनकी बेेटियां ब्याह में लेंगे।"
"क्या इस्राएल का राजा सुलैमान इसी प्रकार के पाप में न फंसा थ? बहुतेरी जातियों में उसके तुल्य कोई राजा नहीं हुआ, और वह अपने परमेश्वर का प्रिय भी था, और परमेश्वर ने उसे सारे इस्राएल के ऊपर राजा नियुक्त किया; परन्तु उसको भी अन्यजाति स्त्रियों ने पाप में फंसाया।"
"तो क्या हम तुम्हारी सुनकर, ऐसी बड़ी बुराई करें कि अन्यजाति की स्त्रियां ब्याह कर अपने परमेश्वर के विरूद्ध पाप करें?"
On that day they read from the Book of Moses in the hearing of the people, and in it was found written that no Ammonite or Moabite should ever come into the assembly of God,
because they had not met the children of Israel with bread and water, but hired Balaam against them to curse them. However, our God turned the curse into a blessing.
So it was, when they had heard the Law, that they separated all the mixed multitude from Israel.
So I contended with them and cursed them, struck some of them and pulled out their hair, and made them swear by God, saying, "You shall not give your daughters as wives to their sons, nor take their daughters for your sons or yourselves.
Did not Solomon king of Israel sin by these things? Yet among many nations there was no king like him, who was beloved of his God; and God made him king over all Israel. Nevertheless pagan women caused even him to sin.
Should we then hear of your doing all this great evil, transgressing against our God by marrying pagan women?"