1 Chronicles 29:10-13
दाऊद ने सारी सभा के सम्मुख यहोवा का धन्यवाद किया, और दाऊद ने कहा,
हे यहोवा ! हे हमारे मूल पुरुष इस्राएल के परमेश्वर ! अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू धन्य है।
हे यहोवा ! महिमा, पराक्रम, शोभा, सामर्थ और विभव, तेरा ही है; क्योंकि आकाश और पृथ्वी में जो कुछ है, वह तेरा ही है;
हे यहोवा ! राज्य तेरा है, और तू सभों के ऊपर मुख्य और महान ठहरा है।
धन और महिमा तेरी ओर से मिलती हैं, और तू सभों के ऊपर प्रभुता करता है।
सामर्थ और पराक्रम तेरे ही हाथ में हैं, और सब लोगों को बढ़ाना और बल देना तेरे हाथ में है।
इसलिये अब हे हमारे परमेश्वर ! हम तेरा धन्यवाद और तेरे महिमायुक्त नाम की स्तुति करते हैं।