Proverbs 23:29-33
कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय, हाय? कौन झगड़े रगड़े में फँसता है? कौन बक बक करता है? किसके अकारण घाव होते हैं? किसकी आँखें लाल हो जाती हैं? उनकी जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूँढने को जाते हैं।
जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उसको न देखना।(इफिसियों 5:18) क्योंकि अन्त में वह सर्प के समान डसता है, और करैत के समान काटता है।
तू विचित्र वस्तुएँ देखेगा, और उल्टी-सीधी बातें बकता रहेगा।